आत्मीय परिजनों,
सादर प्रणाम ?
गुरुसत्ता की प्रेरणा से गायत्री परिवार पुणे में एकता, अखंडता और आत्मीयता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से एक साधनात्मक आंदोलन प्रारंभ किया जा रहा है।

यह आंदोलन कोई कार्यक्रम या अभियान मात्र नहीं, बल्कि अपने मन के परिष्कार, परस्पर प्रेम के विस्तार और संगठन की सामूहिक चेतना को जागृत करने का एक आध्यात्मिक प्रयास है।

आइए, हम सभी अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य के अनुसार इस साधना यज्ञ में सहभागी बनें।

अनुष्ठान का क्रम

प्रथम अनुष्ठान
03 – 11 जुलाई 2026

द्वितीय अनुष्ठान
12 – 20 जुलाई 2026

तृतीय अनुष्ठान
21 – 29 जुलाई 2026

सामूहिक पूर्णाहुति
29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा)

प्रत्येक साधक अपनी क्षमता, समय एवं परिस्थितियों के अनुसार साधना का चयन कर सकता है। (Something is Better Than Nothing.)